यूपी के जंगल में अखिलेश मनाएंगे डिंपल के संग छुट्टियां
लखनऊ। सरकारी काम में उलझे अखिलेश यादव लगता है अब थक गए है। सीएम अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ फुरस्त के पल बिताना चाहते है। अखिलेश ने इसके लिए जगह भी तय कर लिया है। सीएम अखिलेश यादव बरेली में लैपटॉप बांटने के बाद परिवार के साथ दो दिन की छुट्टियां पीलीभीत के जंगलों में मनाएंगे।
अखिलेश के समर वेकेशन के लिए गोपनीय तरीके से तैयारियां भी चल रही है। अखिलेश यादव पीलीभीत के शारदा नदी के किनारे स्थित वन विभाग के चूका प्वाइंट पर मनाया जाएगा। पहली बार सीएम के आगमन को लेकर वन विभाग भी उत्साहित है। विभाग ने सीएम के आगमन पर तैयारियों के लिए चूका प्वाइंट पर आम लोगों का प्रवेश अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ 12-13 जून को चूका प्वाइंट पर रहेगा।

बरेली कमिश्नरी और पीलीभीत जिला प्रशासन के साथ वन विभाग के कुछ चुनिंदा अफसरों को सीएम के समर वेकेशन की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम का निजी कार्यक्रम होने क कारण इसे गोपनीय रखा गया है। इस संबंध में अभी कुछ चुनिंदा अफसरों के अलावा किसी के पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
अखिलेश और डिंपल के लिए शारदा नदी के किनारे वातानकूलित कॉटेज बनाई गई है, इनमें एक बेडरूम, एक लॉबी के साथ स्टडी रूम आदि की सुविधा भी है। खानपान के इंतजाम के लिए रसोइए लखनऊ से बुलाए गए हैं। रोशनी के लिए अस्थाई सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
जंगल एरिया के बाहर हेलीपैड और एक अस्थाई अस्पताल के अलावा सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया है। सीएम वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहें तो उसकी भी व्यवस्था की जा रही है। पहले सीएम का समर वेकेशन 5-6 जून को प्रस्तावित था लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा बैठक के चलते इसे टालना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications