आज होगा मोदी का राजतिलक, राजनाथ करेंगे ऐलान
पणजी। गोवा में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर पार्टी में जारी मतभेद सामने आ गई। पार्टी में मोदी का मतभेद खुलकर सामने आई। बीजेपी में आडवाणी खेमे की नाराजगी के बीच आज नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का मुखिया बनाना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि कार्यकरिणी की बैठक के समापन के दौरान पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह मोदी को मिलने वाली बड़ी जिम्मेदरी का ऐलान कर सकती है। राजनाथ सिंह भले ही आडवाणी की नाराजगी को नजरअंदाज कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दे लेकिन पार्टी के कई नेताओं का इससे नाराज होना तय माना जा रहा है। राजनाथ यह भी बता सकते हैं कि मोदी पर फैसला सबकी सहमति से लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी पार्टी से मिले बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के बाद इसके तुरंत बाद दिल्ली आएंगे और आडवाणी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। अपने राजनीतिक करियर में यह पहला मौका है जब आडवाणी इस तरह के बड़े आयोजन से दूर हैं। कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों से अलग सभी का ध्यान इस सवाल पर है कि क्या बीजेपी 2014 के चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को अपना सबसे बड़ा चेहरा बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications