बुरे फंसे राहुल बाबा, 500 करोड़ रुपये हर्जाने का कानूनी नोटिस

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस पार्टी के राजकुमार, कांग्रेसियों की आंखों के नूर और प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार राहुल गांधी मुश्‍किल में फंसते नजर आ रहे हैं। असम गण परिषद (एजीपी) ने राहुल गांधी को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। असम गण परिषद ने राहुल गांधी को ये कानूनी नोटिस उनके कथित बयान के लिये भेजा है। असम गण परिषद ने राहुल गांधी को माफी मांगने के लिये 15 दिन का समय दिया है।

एजीपी से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि असम गण परिषद उग्रवादियों के समर्थन में दूसरी बार सत्‍ता में आई है। एजीपी के युवा शाखा के अध्‍यक्ष किशोर उपाध्‍याय ने कहा कि यदि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने बयान के लिये दिये गये 15 दिनों में माफी नहीं मांगते हैं तो हम पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिये उनसे 500 करोड़ का जुर्माना मांगेगे।

Congress Vice President Rahul Gandhi
किशोर ने कहा कि हमने राहुल गांधी को जो नाटिस भेजी है उसके जवाब के लिये उन्‍हें 15 दिनों का समय दिया गया है और अगर वो इसमें असफल होते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला शुरु किया जायेगा। एजीपी के अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल कुमार महंत ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले के लिये कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया था और कहा कि एजीपी का उग्रवादियों के साथ संपर्क है और कांग्रेस उपाध्यक्ष का यह बयान सही है कि अगप कथित रूप से उल्फा की मदद से सत्ता में आई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+