उपचुनाव में मोदी को बजा डंका, नीतीश को लगा जोर का झटका

गुजरात की सभी 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने बनासकांठा और पोरबंदर लोकसभा सीटें कांग्रेस से छीन ली हैं। वहीं चार विधानभा सीटों में से 1 पर बीजेपी को जीत मिली है और 3 पर वह आगे चल रही है। खास बात ये की ये सभी सीटें कांग्रेस के पास थीं। वहीं बिहार में महाराजगंज लोकसभा सीट के उपचुनाव में नीतीश को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर जेडीयू प्रत्याशी पीछे चल रहे है। माना जा रहा है कि उनकी हार निश्चित है।
यह सीट आरजेडी के सांसद उमाशंकर सिंह के निधन से खाली हुई थी। गुजरात में दो लोकसभा सीटों- पोरबंदर और बनासकांठा सीट के लिए और चार विधानसभा सीटों धोराजी, जेतपुर, लिंबरी और मोरवा हड़फ के लिए उपचुनाव हुआ था। बीजेपी शासित गुजरात में इन उपचुनावों को विपक्षी कांग्रेस के लिए एक अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications