श्रीनगर में जवानों पर ग्रेनेड से हमला, 6 घायल

यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने मंगलवार अपराह्न अनंतनाग जिले के लाल चौक से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर ग्रैनेड से हमला किया।
अधिकारी ने आगे बताया कि हमले में एक हेड कांस्टेबल और पांच आम नागरिक घायल हो गए तथा सेना के वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। सभी घायलों को उपचार हेतु अनंतनाग के जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विस्फोट के तुरंत बाद कस्बे के व्यस्ततम बाजार बंद हो गए। यातायात भी लगभग बंद सा हो गया। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकवादी समूह ने नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications