'मोदी' साबुन ही धुल सकता है कांग्रेस के दिये दाग: रामदेव

नई दिल्‍ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने एक बार फिर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया और कहा कि वही हैं जो कि देश को एक स्‍थायी सरकार दे सकते हैं। जबकि कांग्रेस सरकार तो भ्रष्‍टाचारी है। देश में कानून व्‍यवस्‍था बेहद खराब है जिसके कारण ही देश में अधिक संख्‍या में बलात्‍कार हो रहे हैं। ऐसे में देशवासी निश्चितरूप से एक मजबूत नेतृत्‍व की तलाश कर रहे हैं और अब मोदी ही देश को स्‍थायी नेतृत्‍व दे सकते हैं।

भ्रष्‍टाचारी व्‍यवस्‍था के खिलाफ पहले भी आन्‍दोलन कर चुके बाबा रामदेव ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले वह आन्‍दोलन करेंगे। जिसका उद्देश्‍य देश की जनता को जागरूक करना होगा। बाबा रामदेव ने हरिद्वार में भी एक सभा की थी, जहां नरेंद्र मोदी को मुख्‍यवक्‍ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी देश में गुजरात मॉडल का प्रचार प्रसार कर रहे हैं पर प्रधानमंत्री के पद को लेकर उनके नाम पर पार्टी में अभी भी मतभेद हैं, वहीं देश के अल्‍पसंख्‍यक उनके खिलाफ हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि बाबा रामदेव मोदी की कितनी सहायता कर सकते हैं। बाबा रामदेव मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्‍त व्‍यक्ति करार दे चुके हैं।

नरेंद्र मोदी के साथ बाबा रामदेव

नरेंद्र मोदी के साथ बाबा रामदेव

यह तस्‍वीर हाल ही में हरिद्वार में हुए महंत और मुनियों के सम्‍मेलन की है, जिसमें नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। उस दौरान देश भर से आये साधुओं ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने की वकालत की थी।

चंदन का ट्वीट

आशीष प्रताप सिंह ने एक संभावना वक्‍त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि जरूरत पड़ी तो बाबा रामदेव मोदी का प्रचार कर सकते हैं। शिवराज भारद्वाज ने लिखा कि सरकार यूँ ही घोटाले करते रही तो जुलाई से आन्दोलन फिर शुरू होगा -- स्वामी

आशीष का ट्वीट

जैसे ही बाबा रामदेव ने कांग्रेस को देश पर दाग लगाने वाली पार्टी बताया, वैसे ही ट्विटर पर उनके समर्थन में ट्वीट्स की बाड़ आ गई।

शिवांशु बोले बाबा रामदेव पर

ट्विटर पर शिवांशु भारद्वाज ने लिखा कि आज कांग्रेस को दुख हो रहा है बाबा रामदेव की बातों से, लेकिन वो आंसू जिया खान की मौत पर बहा रही है।

मोदी पर बोले अभिमन्‍यु

अभिमन्‍यु ने ट्विटर पर लिखा कि इस समय देश के सामने मोदी के अलावा कोई विकल्‍प नहीं है। यानी कुल मिलाकर अभिमन्‍यु ने बाबा रामदेव की बात का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+