पापा! मेरा मुजरिम पकड़ा गया? पूछ कर मर गई तेजाबी हमले की शिकार प्रीति

जी हां हम बात कर रहे हैं 25 वर्षीय प्रीति राठी की जिसपर बीते 2 मई को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर तेजाबी हमला किया गया था। वो दिल्ली से मुंबई गरीब रथ ट्रेन से पहुंची थी। स्टेशन पर उतरते ही एक अंजान व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया था। प्रीति को सबसे पहले भायखला के मसीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद जब उसकी हालत थोड़ी और बिगड़ी तो 18 मई को बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। प्रीति के पित ने आरोप लगाया है कि प्रीति के इलाज में लापरवाही बरती गई।
प्रीति को जब बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था तो उसके पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल चुका था। उसके फेफड़ों ने काम करना बद कर दिया था। हैरान करने वाली बात ये है कि 12 दिनों तक प्रीति बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती रही पर इस दौरान उसकी एक भी सर्जरी नहीं की गई। इस संबंध में अब डॉक्टरों ने सफाई देते हुए कहा है कि उसका शरीर बेहद कमजोर था जिस वजह से सर्जरी नहीं की गई। इस बीच प्रीति के पिता अमर सिंह राठी ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को खत लिखकर केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। वहीं दूसरी तरफ प्रीति का शव आज मुंबई से दिल्ली लाया गया। प्रीति का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच प्रीति के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications