सीधे शीला से टकराएंगे 'आप' के केजरीवाल

खबर के मुताबिक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि आप आज इस बात पर निर्णय लेकर एस की घोषणा कर सकती है। इसके लिए केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी है, जिसमें केजरीवाल के चुनाव लड़ने वाले स्थान के बारे में निर्णय किया जाएगा।
पार्टी ने 12 विधानसभा सीटों के लिए छांटे गए 44 संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शामिल हैं। अरविंद खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ उन्हीं के गढ़ से ताल ठोंकने की तैयारी में हैं। जिसकी वजहें भी साफ हैं कि जब वो सीधे दिल्ली फतह करने का सपना देख रहे है तो मुकाबला मुख्यमंत्री के खिलाफ ही होगा। दूसरे उनकी हर जनसभा में निशाने पर शीला दीक्षित ही होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications