एमपी में कर्नाटक फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी वी.के. हरिप्रसाद ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कर्नाटक फार्मूले पर अमल किया जाएगा। राज्य कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने आए हरिप्रसाद ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फार्मूले पर ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है। लिहाजा, मध्य प्रदेश के चुनाव में भी इसी फार्मूले पर अमल किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा बनाई जा रही कार्ययोजना की चर्चा करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में 100 दिन की कार्ययोजना बनाने का फैसला हुआ है। इन 100 दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाएंगे तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की खामियों को गिनाएंगे।

कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी को लेकर हरिप्रसाद ने कहा, "पार्टी में गुटबाजी का भ्रम भाजपा ने फैलाया है, पार्टी के सभी बड़े नेता आज एक मंच पर आए हैं और यह इसकी शुरुआत भी है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता एक रहे हैं, एक हैं और एक रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई में किए गए फेरबदल के बाद तमाम उपाध्यक्ष व महासचिवों को जिम्मेदारी जल्दी ही सौंपी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+