चुनावी रणभूमि के लिये सैनिक तैयार कर रही भाजपा

ग्‍वालियर। लोकसभा चुनाव की आहट सुनायी देने लगी है। मध्‍य प्रदेश में भी चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। ऐसे में रणभूमि के लिये भारतीय जनता पार्टी अपने सिपाहियों को तैयार करने में जुटी हुई है। इसके लिये पालक-संयोजक महासम्‍मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज और नितिन गडकरी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनाव देखते हुए हम इस चुनौती को आपस के भेदभाव और दुराभाव को भूलकर स्वीकार करें। भाजपा नेतृत्व में देश में हमने एनडीए की सफल सरकार दी, जिसने 6 वर्षों में दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया।

BJP

राजनाथ ने कहा कि भाजपा ऐसा सक्षम दूरदर्षी राष्ट्रवादी दल है, जिसमें विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा है और अच्छी सरकार दी है। गुजरात, मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़, गोवा इसके उदाहरण हैं। इन्‍हीं राज्यों की विकास दर की क्षमता पर ही देश का सकल घरेलु उत्पाद का औसत टिका हुआ है। इस मौके पर राजनाथ ने यूपीए के घोटालों पर चर्चा की और कहा कि अस्थिरता के रूप में देश भुगत रहा है, अनिर्णय की स्थिती बनी हुई है, विकास ठप हैं, महंगाई बढ़ रही है, रूपया कमजोर हो रहा है। नवंबर में मध्यप्रदेष सहित 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव होना है और लोकसभा चुनाव की भी नौबत आ सकती है।

इस मौके पर सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के मंत्री आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। 3 माह का समय नहीं गुजर पाता और एक से एक बड़ा भ्रष्टाचार का घोटाला सामने आ जाता है। प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। मनमोहन सिंह कहते हैं कि गिलास खाली था, भरने में समय लगेगा। यूपीए सरकार ने रसोई गैस तक की रासनिंग कर दी है जिससे आम आदमी का चैन छिन गया है, गरीब के मुंह से निवाला छीना जा रहा है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि नक्सल समस्या के लिए कांग्रेस और यूपीए सरकार दोषी है उसे जवाब देना चाहिए कि नक्सलियों के पैरोकार विनायक सेन को योजना आयोग सदस्य बनाकर नक्सलियों के प्रति यूपीए सरकार के नरम होने का संदेष क्यों दिया गया। गढ़ सिरोली में 72 जवानों की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिये जाने के बाद प्रधानमंत्री खामोष क्यों बने रहे।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी ने कहा कि अन्य दल यहां सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसी संकीर्ण मुद्दों की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों और कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की विफलताओं को लेकर जनता की अदालत में जायें और भाजपा के प्रति जनता के उत्साह को समर्थन में बदलने के लिए प्राण-प्रण से जुट जायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+