बिहार में एक सरकारी कर्मचारी चांदी के कूकर में बनाता था खाना

इसके अलावे उनके आवास से चांदी के तीन पीकदान भी जब्त किए हैं, जिसका इस्तेमाल वे थूकने के लिए किया करते थे। ईएमयू के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन सारी जब्त सामग्रियों को साक्ष्य के तौर पर शुक्रवार को निगरानी न्यायालय में पेश किया गया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मंडल आभूषणों के शौकीन रहे हैं।
उनके घर से 1.5 किलोग्राम सोना, 13 किलोग्राम चांदी, हीरे के बने 15 गहने और प्लैटिनम के दो गहने सहित एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने बरामद किए गए हैं। पिछले दो दिनों में ईओयू ने मंडल सहित राज्य के दो कार्यपालक अभियंताओं और प्रवर्तन अवर निरीक्षक (मोबाइल दारोगा) के पद से हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अधिकारी के सात ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इन लोगों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल दारोगा गिरीश कुमार तथा उसके परिजनों के 25 बैंक खातों का पता चला है।












Click it and Unblock the Notifications