तेलंगाना पर टूट की कगार पर कांग्रेस, सांसदों ने छोड़ा साथ

telangana
नयी दिल्ली। कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस गंभीर सियासी संकट में उलझ गई है। तेलंगाना को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस सांसद और नेता अब धीरे-धीरे कर कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ते जा रहे है। सांसदों और नेताओं के कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीआरएस से लोकसभा टिकट पाने का भरोसा पाने के बाद दो कांग्रेस सांसदों ने कांग्रेस छोड़ तेलंगाना राष्ट्रीय समिती को अपना लिया है।

जी विवेकानंद और एम जगन्नाथम ने कांग्रेस छोडऩे का फैसला कर लिया। पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस कार्यसमिति में रह चुके वरिष्ठ नेता केशव राव भी कांग्रेस छोड़कर टीआरएस का दामन थामने जा रहे हैं। ये सभी नेता 2 जून को टीआरएस में औपचारिक रूप से शामिल हो जाएंगे।

एक साथ नेताओं और सांसदों के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस की मुसिबतें बढ़ती जा रही है। ये सभी नेता काफी दिनों से टीआरएस नेता चंद्रशेखर राव के संपर्क में थे। उन्होंने कल राव के साथ बैठक की और कांग्रेस छोड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी। एक अन्य कांग्रेस सांसद एस राजैया भी कांग्रेस छोडऩे की तैयारी कर चुके थे लेकिन उन्हें टीआरएस ने वारंगल सीट से चुनाव लड़ाने का भरोसा नहीं दिया। इसलिए वे फिलहाल कांग्रेस में बने हुए हैं।

टीआरएस के अलावा कांग्रेस के कुछ सांसद जगन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के संपर्क में भी हैं। माना जा रहा है कि ये वाईएसआर कांग्रेस का दामन थाम सकते है। वहीं कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे और पार्टी छोड़ने की घटानाओं से घबराए हुए मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी दिल्ली पहुंच गए है। वो पार्टी के आला नेताओं से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे है। खबर ये बी है कि नाराज कांग्रेसी सांसदों को मनाने का दौर जारी है। मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी ने अपने खास विधायक को विवेकानंद के पास भेजा था। कांग्रेस प्रवक्ता भक्तचरण दास ने कहा कि पार्टी नेता इन नेताओं से बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+