खत्म हुआ इंतजार, पेश हुई मर्सडीज की सबसे सस्ती कार
इंतजार की घडि़या आखिरकार खत्म हो ही गईं, और भारतीय बाजार में एक लंबे अर्से से जिस का कार इंतजार हो रहा था वो कार देश की सड़क पर पेश हो गई। जी हां, भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारों को पेश करने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने अपनी सबसे सस्ती कार मर्सडीज बेंज ए-क्लास को पेश कर दिया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई मर्सडीज बेंज ए-क्लास की कीमत 21.93 लाख रुपये तय की गई है।
आपको बता दें कि यह कीमत एक्सशोरूम मुंबई के अनुसार दी गई है। मर्सडीज बेंज ने अपनी इस कार ए-क्लास के दो वैरिएंट पेश किया है। जी हां, कंपनी ने मर्सडीज बेंज ए-क्लास के स्पोर्टी और डीजल दोनों वैरिएंट को बाजार में पेश किया है। जिसमें कंपनी ने 180 स्पोर्ट वैरिएंट में 1.6 लीटर की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। वहीं ए-क्लास सीडीआई स्टाईल में कंपनी 2.2 लीटर का इंजन प्रयोग किया है।
जिसमें कंपनी ने स्पोर्ट पेट्रोल वर्जन की कीमत 22.73 लाख रुपये और ए-क्लास सीडीआई स्टाईल की कीमत 21.93 लाख रुपये तय की है। आपको बता दें कि मर्सडीज बेंज को अपनी इस नई कार से काफी उम्मीदें हैं। कंपनी ने इस कार को विशेषकर देश के युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। तो आइये तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं मर्सडीज बेंज ए-क्लास के इस नये रूप को।
मर्सडीज बेंज ए-क्लास अपने सेग्मेंट में बेहद ही शानदार कार है। जैसा कि देश को एक प्रीमियम और लग्जरी सेग्मेंट की हैचबैक कार का इंतजार था कंपनी ने इस कार को बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता दोनों ही रूपों में तैयार किया है। इसके अलावा अपने सेग्मेंट में भारतीय बाजार में यह सबसे बेहतर कार है। जी हां, ए-क्लास का सीडीआई वैरिएंट 20.06 किलोमीटर और स्पोर्टी वैरिएंट 15.50 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है।












Click it and Unblock the Notifications