12वीं फेल होने पर मंत्रालय से कूदकर छात्रा ने दे दी जान

पुलिस के मुताबिक 17 साल की निकिता स्वामी परीक्षा का रिजल्ट जानने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश मंत्रालय गई थी। वहां उसके पिता काम करते है। पिता के दफ्तर पहुंचकर उसने उसने सीबीएससी की साइट पर अपना रिजल्ट देखा, लेकिन वो पास नहीं हो पाई थी। रिलज्ट में अपने को फेल देखकर वो फौरन ही मंत्रालय की 5वीं बिल्डिंग से चली गई और वहां से छलांग लगा दी।
उसे गंभीर हालत में तुरंत जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications