जम्‍मू: बहस क्‍या हुई, सेना के जवान ने ले ली साथी की जान

Jawan kills colleague with his AK 47 in Jammu.
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियुक्त सेना के एक जवान की उसी के साथी ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आपसी बहस हत्या का कारण बनी। राजौरी से 150 किमी दूर कलाल क्षेत्र में सोमवार की रात 33 राष्ट्रीय राइफल के जवान मुकेश कुमार की उसी के साथी ने हत्या कर दी। यह क्षेत्र नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास है, जो जम्मू एवं कश्मीर को पाकिस्तान से अलग करती है।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुबास्सिर लतीफी ने कहा कि पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कलाल में तैनात 33 राष्ट्रीय राइफल के जवानों मुकेश कुमार और रतिंदर कुमार के बीच सोमवार रात लगभग 11.30 बजे किसी बात पर झगड़ा हुआ था। रतिंदर कुमार ने अपनी एके 47 राइफल से मुकेश कुमार पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाद में रतिंदर पर दूसरे जवानों ने काबू पा लिया। सेना पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले किश्तवाड़ में सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) के एक जवान ने अपने दो साथियों की हत्या कर दी थी व दो को घायल कर दिया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने सोते वक्‍त अपने साथियों पर हमला बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+