स्कूल प्रिंसिपल ने टीचर की जलाकर कर दी हत्या

fire
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अपने राज्य में सुशासन का दावा कर ले, लेकिन वहां हो रही घटानाएं उनके दावों की पोल खोलकर रख दे रही है। ऐसा ही एक वाकया पूर्णिया जिले में घटा है जो नीतीश के सुशासन की असली तस्वीर दर्शाता है। यहां स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर की आग से झुलकर मौत हो गई। उनकी मौत का आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है।

मीडिल स्कूल में पढ़ाने वाले रंजीत कुमार की मौत स्कूल कैंपस में ही हो गई। आग में झुलसकर मरने वाले टीचर रंजीत ने अपने स्कूल के प्रधान संजय सिंह पर प्रताड़ित करने और दबंगों को भेजकर आग लगवाने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी ने स्कूल प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि स्कूल में कक्षाओं के बंटवारे को लेकर स्कूल के प्रधानाध्याक और रंजीत में बहस हुई थी। जिसके बाद से ही स्कूल का प्रिंसिपल उसे परेशान करने लगा था। पीड़ित टीचर की पत्नी ने प्रिसिंपल पर आरोप लगाते स्कूल प्रिसिंपल ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।

स्कूल में हुई इस घटना के बाद रंजीत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मरने से पहले रंजीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि स्कूल के हेडमास्टर संजय कुमार सिंह एवं उनके कुछ सहयोगियों ने मिलकर उन्हें शौचालय में ले जाकर उनका हाथ-पांव बांध दिया और उनके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए थे। रंजीत के बायन के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते मामले की छानबीन शुरु कर दी है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि यदि घटना में किसी की भूमिका पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+