यूपी: रोडवेज बस पुल तोड़कर नदी में गिरी, 21 की मौत, 27 जख्‍मी

Uttar Pradesh: 21 killed as bus falls into canal, some still missing.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक रोडवेज बस के नहर में गिर जाने से उसमें सवार 21 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हुआ जब फरुखाबाद से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर हजारा नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल करीब 55 से 60 लोग सवार थे।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि अब तक 21 लोगों के शव नहर से बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत व बचाव दल द्वारा 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। शर्मा ने कहा कि जो लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) द्वारा राहत व बचाव अभियान जारी है।

पुलिस के मुताबिक हादसा किन कारणों से हुआ इसका पता लगाया जा रहा है लेकिन प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि नहर के पुल पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान चालक अपना नियंत्रण को बैठा और बस नहर में गिर गई। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्‍त अभी तक नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+