गाजियाबाद में नरसंहार, एक ही परिवार के 7 लोगों की निर्मम हत्‍या

Murder
गाजियाबाद। राजधानी दिल्‍ली से लगे उत्‍तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद आज सुबह मातम के साथ जागा। गाजियाबाद के नई बस्‍ती में एक व्‍यवसायी परिवार के सात लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। इस नरसंहार के बाद से पूरा इलाका छावनी में तब्‍दील हो गया है और हर तरफ मातम और सन्‍नाटा है।

हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में हत्‍या के पीछे डकैती सामने आ रही है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मरने वाले परिवार का मुखिया सतीश, बताशे वाले के नाम से प्रसिद्ध व्‍यापारी था। सतीश प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि दो या तीन दिनों में उसकी किडनी का प्रत्‍यारोपण होना था इसलिये उसके घर में लाखों रुपये रखे थे। पुलिस का मानना है कि हत्‍याएं करीब 20 लाख रुपये की डकैती के इरादे से की गई है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि व्यावसायी की पत्‍‌नी मंजू, बेटा सचिन, पुत्रवधू रेखा, बेटा अमन (7), पोती नेहा (10), मेघा (17) के शव घर में मिले। देखकर यही लगता था कि उनकी गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है।

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच पूरी होने तक घर को अपने नियंत्रण में कर लिया है। हत्यारों का पता लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस रजिश और किसी नजदीकी के हाथ होने से भी इंकार नहीं कर रही है। वहीं पुलिस का ये भी मनाना है कि इस हत्‍या के पीछे कोई गिरोह भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+