विनोद राय आज होंगे रिटार्यड, शशिकांत शर्मा बनेंगे नए सीएजी

अपने साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आज विनोद राय रिटार्यड हो रहे है। विनोद राय के कार्यकाल में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन और कोयला ब्लॉक आवंटन के रिपोर्टों को लेकर सरकार के निशाने पर रहा है। सरकार के वित्त मंत्रायल ने शशिकांत शर्मा के सीएजी बनने की घोषमा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने शशिकांत शर्मा को संविधान की धारा 148 (1) के तहत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया है।
यॉर्क विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शर्मा 23 मई को कैग का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 62 साल के शर्मा को कल अपने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बतौर कैग शर्मा की नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब 2जी स्पेक्ट्रम के आबंटन में 1.76 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आकलन वाली कैग रिपोर्ट को लेकर कैग सरकार के निशाने पर है। ऐसे में शशिकांत के लिए चुनौतियां कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications