आज नीलाम होगा गांधी के खून का कतरा, 8 करोड़ से शुरु होगी बोली

Mahatma Gandhi's blood sample up for auction in London
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश की आजादी के महानायक, अहिंसा के पुजारी और देश के बापू महात्‍मा गांधी से जुड़ी एक-एक चीज उनके अनुयायी के लिये तो बेशकीमती होगी मगर नीलामी बाजार ने अब उसकी भी कीमत तय कर दी है। इस बार महात्‍मा गांधी के खून का कतरा नीलाम होने जा रहा है जिसके लिये आज बोली लगाई जायेगी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के श्रॉफशायर में होने वाली इस नीलामी में बापू के खून के कमरे की कीमत न्यूनतम 8 करोड़ रुपये तय की गई है। खून का जो कतरा निलाम होने वाला है वो 1924 में महात्‍मा गांधी के शरीर से लिया गया था। उस वक्‍त महात्‍मा गांधी मुंबई के अस्‍पताल में अपेंडिक्‍स के उपचार के लिये भर्ती थे और उनका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन से पहले उनके शरीर से जांच के लिये यह खून निकाला गया था।

उल्‍लेखनीय है कि इस नीलामी का आयोजन यूरोप की मशहूर नीलामी करने वाली संस्था मुलॉक्स कर रही है। इस नीलामी में रखी जाने वाली वस्तुएं 1920 के आसपास की हैं जिनका महात्मा गांधी से संबंध रहा है। उस दौर में गांधी जी मुंबई के जूहु में रहा करते थे। मोहम्मद अली जिन्ना ने भी यहीं पर गांधीजी से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+