पप्पू यादव जेल से रिहा, जेल के बाहर जबरदस्त स्वागत और नारेबाजी

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक न्यायालय के आदेश के बाद पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से रिहा कर दिया गया। बेउर जेल के बाहर यादव के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही जमा होने लगे थे। पप्पू के स्वागत के लिए जेल से बाहर पप्पू की पत्नी और कांग्रेसी नेता रंजीता रंजन सहित कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता भी मौजूद थे।
जेल से निकलने के बाद पप्पू ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नई जिंदगी मिली है। राजनीति में आगे की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि 14 जून, 1998 को पूर्णिया में हुई अजीत सरकार की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी़ एऩ सिन्हा और न्यायमूर्ति ए़ क़े लाल की खंडपीठ ने पप्पू को चार दिन पूर्व बरी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications