9 वर्षीय यूपीए पर हमले के लिये भाजपा ने भरे कारतूस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में आज खुद की पार्टी के बजाये विरोधी पार्टी कांग्रेस पर चिंतन ज्यादा हुआ। इसे आप भाजपा की कमी समझिये या समझदारी यह आप पर है। खैर हम आपको बता दें कि इस बैठक में, 9 साल पूरे करने जा रही यूपीए पर हमला करने के लिये भाजपा नेताओं ने अपनी राइफलों में कारतूस भरे।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में जेल भरो आंदोलन किये जाने का निर्णय हुआ। साथ ही आगे के कार्यक्रमों की सूची बनायी गई, कि अब किसे क्या करना है। वैसे सोशल मीडिया को लेकर भाजपा सबसे जयादा सजग दिखी। बैठक के बारे में बताते हुए पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में यूपीए के पिछले नौं सालों के शासन नहीं कुशासन पर चर्चा हुई। देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, महंगाई, आर्थिक संकट से लेकर कई क्षेत्रों में जहां यूपीए फेल हुई, हमने उस पर चर्चा की। बैठक में यह चर्चा हुई कि यूपीए के 9 सालों के रिपोर्ट कार्ड पर भाजपा को क्या प्रतिक्रिया देनी है यह तय किया गया। इस संबंध में कल सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सोशल मीडिया यानी फेसबुक-ट्विटर के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचान के प्रयास करेगी। यही नहीं केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये जल्द ही जेल भरो आंदोलन शुरू किया जायेगा, इस संबंध में कल सुषमा स्वराज जनता को बतायेंगी। गोवा में अगले महीने होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जायेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री पद को लेकर भाजपा ने साफ कर दिया कि समय आने पर ही पार्टी पीएम पद के लिये अपने प्रत्याशी का ऐलान करेगी।













Click it and Unblock the Notifications