मूर्तियों से मायावती के मंत्रियों ने खाये 1400 करोड़ रुपए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त की एक रिपोर्ट ने जबर्दस्त धमाका किया है, जिससे मायावती के घर तक की दीवारें और पार्टी की चूलें हिल गई हैं। ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में उनके मंत्रियों ने मूर्तियां लगवाने और पार्क बनवाने में करीब 1400 करोड़ रुपए खाये। इन रुपयों का बाकायदा बंदरबांट हुआ है जिसमें, बाबू सिंह कुशवाहर और नसीमुद्दीन समेत कई अन्य मंत्रियों व अधिकारियों की जेबें भरीं। लेकिन एक बात जो गले से उतरने वाली नहीं है, वो यह कि मायावती को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।
इस खबर का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब लोकायुक्त की रिपोर्ट सामने आयी। इस रिपोर्ट में उन घोटालों का जिक्र किया गया है, जो मायावती के राज में हुए। रिपोर्ट के अनुसार नोएडा, लखनऊ, अंबेडकरनगर और आगरा समेत जिन शहरों में मायावती ने पार्कों का निर्माण करवाया और मूर्तियां लगवायीं, उनमें करीब 4200 रुपए खर्च किये गये।

मायावती के मूर्तियों के सपने को पूरा करने के लिये बाबू सिंह कुशवाहर और नसीमुद्दीन समेत करीब 100 लोगों ने अपनी-अपनी हिस्सेदारी तय करते हुए 1400 करोड़ रुपए हजम कर लिये। ये रुपए किसी और के नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता के थे। लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस धन की रिकवरी इन नेताओं व अधिकारियों से की जानी चाहिये।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस रिपोर्ट पर कैसे रिएक्ट करते हैं। क्या वो वाकई में माया के चमचों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करेंगे?
-
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications