माया को क्लीनचिट, बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन फंसे

बसपा सरकार में नोएडा व लखनऊ में करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपए की लागत से स्मारकों, पार्को का निर्माण कराया गया। इसमें करीब 14 अरब को घोटाला हुआ। अखिलेश सरकार ने स्मारकों व पार्को के निर्माण में हुए घोटाले की जांच लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा को सौंपी थी।
लोकायुक्त ने सोमवार को रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। उन्होंने यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा, वित्त विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर 30 फीसदी से अधिक धन के दुरुपयोग का निष्कर्ष निकाला है। इसके लिए दो पूर्व मंत्रियों, दो पूर्व विधायक और एक वर्तमान विधायक समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। लोकायुक्त ने सरकारी धन के नुकसान की भरपाई आरोपित किये लोगों से करने की सिफारिश भी की है।












Click it and Unblock the Notifications