डॉन की पूर्व प्रेमिका ने की मोदी की तारीफ, कहा वह पीएम पद के काबिल

अहमदाबाद। राजकोट में एक मोबाईल स्‍टोर के उद्धाघटन के मौके पर माफिया सरगना अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे नेता की देश को आज सख्‍त जरूरत है। उन्‍होने देश के सामने गुजरात के विकास का जो मॉडल प्रस्‍तुत किया है, वह तारीफ के काबिल है। उन्‍होने मोदी को पीएम पद का उम्‍मीदवार बताते हुए उन्‍हें इस पद के लिए बधाई भी दे दी है।

मोनिका बेदी को उनके प्रेमी अबू सलेम के साथ पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद वह टीवी कार्यक्रमों में आने के कारण एक सेलीब्रिटी की हैसियत रखती हैं। उन्‍होने गुजरात में भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाने के लिए मोदी की तारीफ की।

Narendra Modi

संजय लीला भंसाली के सीरियल 'सरस्‍वतीचंद्र' में एक नकारात्‍मक किरदार निभा रही मोनिका ने कहा कि अब किरदार का असर उनके करियर पर नहीं पड़ेगा क्‍योंकि वह बॉलीवुड में नई नहीं हैं। बकौल मोनिका मैंने फिल्‍मी दुनिया में काफी समय गुजारा है।

उन्‍होने आईपीएल मैचों में हुई फिक्सिंग की निंदा करते हुए भी कहा है कि यह खेल भावना के विपरीत है। इस तरह की घटनाएं रोंकी जानी चाहिए। वहीं संजय दत्‍त के जेल जाने के बारे में उनका कहना है कि इस घटना ने उन्‍हें व्‍यक्तिगत रूप से काफी आहत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+