अमित शाह के जरिए मोदी करेंगे यूपी की राजनीति में इंट्री

amit shah
नयी दिल्ली। यूपी में अपनी साख दुबारा से पाने के लिए बीजपी ने एकबार फिर से हिन्दुत्व का कार्ड खेलने की कोशिश की है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति संवारने की कोशिश में हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए इसका जिम्मा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे करीबी अमित शाह के हाथों में सौंप दी है।

फायर ब्रांड वरुण गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी ने नरेंद्र मोदी के दाहिने हाथ अमित शाह को नरेंद्र सिंह तोमर के स्थान पर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। अमित शाह के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामेश्वर चौरसिया व सत्येंद्र कुशवाहा के रूप में तीन सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मोदी भी अच्छी तरह जान गए हैं कि दिल्ली की संसद का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यही कारण है कि मोदी इस राज्य पर विशेष निगाह रखना चाह रहे हैं।

पार्टी ने मोदी के करीबी अमित शाह को यूपी की बागडोर सौंपी है। दरअसल बीजेपी ने अमित शाह को यूपी में पार्टी की कमान सौंपकर एक टेस्ट किया है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उसने ओबीसी वोटरों को लु़भाने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह दांव खाली चला गया। इसबार बीजेपी हिन्दुस्त का दांव चलकर यूपी जीतना चाहती है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की चुनावों में मिली हार के बाद उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत व हिमाचल प्रदेश में कलराज मिश्र को हटाते हुए इसका जिम्मा राधा मोहन सिंह और बलबीर पुंज को सौंपा है। वहीं वरुण गांधी को पश्चिम बंगाल का प्रभार दिया गया है, जबकि स्मृति ईरानी का कद बढ़ाते हुए उन्हें गोवा की कमान दी गई है। मध्य प्रदेश में अनंत कुमार, राजस्थान में कप्तान सिंह, छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा को बरकरार रखा गया है। शांता कुमार को पंजाब में चुनाव जिताने का इनाम उन्हें बरकरार रखे जाने के रूप में मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+