चंडीगढ़ में सीबीआई कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां सीबीआई के उपमहानिरीक्षक अग्रवाल ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला द्वारा एक रेल अधिकारी से उन्हें पदोन्नति दिलाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई की दिल्ली टीम के छापे को लेकर सिंगला के परिजनों को पहले ही सूचित कर दिया था, जिससे उन्होंने इस मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हटा दिए थे।
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने आरोप लगाया कि अग्रवाल बंसल के रिश्तेदार हैं और उन्होंने छापे की सूचना सिंगला के परिवार को पहले ही दे दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीजीआई के रूप में पदोन्नति मिलने के बावजूद अग्रवाल नियमों के विपरीत सीबीआई के चंडीगढ़ दफ्तर में वर्ष 2006 से कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications