अमेरिका यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले कुछ महीनों में अमेरिका यात्रा पर जा सकते हैं। अभी हाल ही में भारत आये अमेरिकी उपविदेश मंत्री विलियम बर्न्स ने ओबामा की तरफ से उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था।
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका जाने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

इस समय देश की सभी राजनीतिक पार्टियां आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक संप्रग का फिर से सत्ता में आना आसान नहीं मान रहे हैं। संप्रग सरकार कई घोटालों के कारण सवालों के घेरे में हैं। अभी हाल ही में कोयला घोटाले को लेकर कानून मंत्री अश्वनी कुमार को इस्तीफा देना पड़ा है।
इसके अलावा रेलवे घूसकांड में रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को इस्तीफा देना पड़ा था। इन घोटालों से सरकार पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है। घोटालों के अलावा सरकार वैश्विक मु्द्दो पर भी कोई प्रभावशाली निर्णय नहीं ले पाई है। यूपीए के दूसरे कार्यकाल में देश की अर्थ व्यवस्था भी कमजोर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications