आईएसआई ने लगाई भारतीय सेना में सेंध

राजस्थान पुलिस की गुप्तचर इकाई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दलपत सिंह दिनकर ने बताया है कि बीके सिंहा को 14 मई को नोटिस देकर बुलाया गया था और 15 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस महानिदेशक के अनुसार आईएसआई एजेंट बीके सिन्हा 2010-2011 में एक पूर्वसैन्य कर्मी के सम्पर्क में आया था। वह तभी से ही सेना के जरूरी दस्तावेज और जानकारियां नेपाल में आईएसआई के एजेंट को देता रहा है।
गिरफ्तारी के बाद 43 वर्षीय बीके सिंहा को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिए सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications