रैली के बाद लालू पर आयकर विभाग का शिकंजा
पटना। लालू प्रसाद यादव द्वारा 15 मई को नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए की गई रैली का आयकर विभाग ने हिसाब मांगा है। आयकर विभाग ने राजद को नोटिस जारी किया है और रैली पर हुए खर्च का ब्यौरा मांगा है। आयकर विभाग ने पार्टी से ठेकेदारों, रेलवे, ट्रांसपोर्टरों, कैटरिंग सेवा देने वालों को किये गये भुगतान की जानकारी मांगी है।
इसके पहले भी 4 नवंबर को नीतीश द्वारा की गई रैली के खर्च का भी आयकर विभाग ने ब्यौरा मांगा था।

हालांकि लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने कहा है कि हमें इस प्रकार का कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है, पर अगर नोटिस मिलता है तो हम जानकारी दे देंगे। लालू ने पटना में अपने बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप को राजनीति में उतारने के लिए रैली का आयोजन किया था।
इस रैली में भारी संख्या में लोग आये थे। जिसके लिए 13 विशेष रेल गाडि़यां और सैकड़ों बसें बुक की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications