जमा कीजिये केवाईसी वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर
नयी
दिल्ली। पेट्रोलियम कंपनियों ने केवाई फार्म जमा करने की आखरी तारिख का ऐलान कर दिया है। 1 जून, 2013 से उन परिवारों को गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी जाएगी जिनके पास एक से अधिक गैस कनेक्शन हैं और जिन्होंने अब तक अपना केवाईसी फार्म एजेंसी में जमा नहीं कराया है। id="toptextpromo">तेल
कंपनियों ने एक प्रेस रिलिज जारी किया है। जिसके मुताबिक जिन परिवारों में एक से अधिक गैस कनेक्शन हैं और उनके बारे में केवाईसी डिटेंल गैस एजेंसी में जमा नहीं कराया गया है। उन सभी परिवारों की गैस सिलेंडर की सप्लाई 1 जून से रोक दी जाएगी। इस रिलिज में ये बात भी साफ तौर पर कहा गया है कि जिन परिवारों का सप्लाई एक बार रोक दिया जाएगा उन्हें बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की भी आपूर्ति नहीं की जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दरअसल
केवाईसी फार्म के जरिए तेल कंपनियां एक से अधिक गैस कनेक्शन रखने वालों की पहचान कर ली गई है और उन्हें सूचित भी किया गया है। ऐसे ग्राहकों की सूची संबंधित वितरकों और तेल विपणन कंपनियों की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। जिनके नाम वेबसाइट पर होगे उन्हें अपना पूरा विवरण एलपीजी वितरकों के पास जमा कराने होंगे तभी उन्हें सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की सप्लाई की जाएंगी।











Click it and Unblock the Notifications