पीएम मनमोहन भूल गए अपना 'बर्थ डे'

नयी दिल्ली। असम के गुवाहाटी सीट ने राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे प्रधानंमत्री मनमोहन सिंह एकबार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पीएम की यादास्त कमजोर हो गई है। प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन तक भूल चुके है। राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरते वक्त मनमोहन सिंह ने अपनी उम्र 82 साल बताई है लेकिन आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र 80 साल 7 महीने है।

पीएम की इस गलती के बाद हम कह सकते है कि मनमोहन सिंह काम के बोझ तले इतना दब चुके है कि वो अपना बर्थ जे तक भूल चुके है। दरअसल असम से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरते वक्त मनमोहन सिंह ने अपनी उम्र सही नहीं बताई है। 15 मई को भरे गए अपने नामांकन में मनमोहन सिंह ने अपनी उम्र 82 साल दर्ज कराई है।

manmohan singh

जबकि 6 साल पहले जब उन्होंने इसी सीट के लिए अपना निर्वाचन पत्र भरा था तो उसमें उन्होंने अपनी उम्र 74 साल बताई थी। ऐसे में अगर गणित का हिसाब लगाया जाए तो अभी इनकी उम्र 80 साल और 7 महीने होने चाहिए। पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जन्म तिथि 26 सितंबर 1932 दर्ज है।

ऐसे में मनमोहन सिंह ने निर्वाचन फर्म में गलत जानकारी दी है। सवाल है कि क्या मनमोहन सिंह के खिलाफ गलत जानकारी का केस बनता है और क्या इस आधार पर उनका नामांकन खारिज हो जाएगा। इस मामले पर आधिकारिक रूप से फैसला 21 मई को होगा जब चुनाव अधिकारी नामांकन पर्चों की जांच करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए असम से नामांकन पत्र भरा था। उच्च सदन में प्रधानमंत्री की सदस्यता की अवधि आगामी 14 जून को खत्म हो रही है। 30 मई को चुनाव है। इससे पहले उन्होंने निर्वाचन फोर्म में अपनी सालाना संपत्ति की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होनें दिखाया था कि उनके पास नकदी के नाम पर कुछ भी नहीं है और गाड़ी के नाम पर बस एक मारुति कार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+