'गरीब' हैं मनमोहन, कैश कुछ नहीं, कार के नाम पर सिर्फ मारुति 800

गुवाहाटी। आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बहुत गरीब है। उनके पास नकदी के नाम पर कुछ भी नहीं है। ना तो उनके पास पैसा है और ना ही गाड़ी। गाड़ी के नाम पर बस 1996 मार्डल की एक मारुति कार है। पढ़कर अजीब लगा रहा होगा, लेकिन ये सच है। देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सालाना आय 40.51 लाख रुपए है।

ये जानकारी खुद मनमोहन सिंह ने दी है। उन्होंने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन के साथ दिए एफिडेविट में यह जानकारी दी है। असम से लगातार पांचवीं बार चुनाव के लिए मनमोहन सिंह ने अपने नामांकन पत्र के साथ अपने सालाना आय का ब्यौरा भी दाखिल किया है। इस एंफीडिफिट में मनमोहन सिंह ने अपनी सालाना आय 40,51,964 रुपए है।

manmohan singh

30 मई इस सीट पर चुनाव होने है। 1991 में पहली बार मनमोहन सिंह इस सीट से राज्यसभा के निर्वाचित हुए थे। प्रधानमंत्री ने निर्वाचन आयोग को अपने आय की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 3,87,63,188 करोड़ की चल और 7,52,50,000 करोड़ की अचल संपत्ति है। जिसमें चंडीगढ़ और दिल्ली के बंसत कुंज में उनका घर भी शामिल है। इसके अलावा उनके पास पांच फिक्स डिपोर्जिट और दो सेविंग अकाउंट भी है। साल 2011-12 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति 10.73 करोड़ रुपए थी। चल और अचल संपत्ति के अलावा मनमोहन सिंह के पास एक मारुति कार है। जो उन्होंने 1996 में खरीदी थी। जिसकी कीमत इस वक्त मात्र 21,033 रुपए है।

प्रधानमंत्री ने अपने अलावा अपनी पत्नी गुरचरण कौर की संपत्ति का ब्यौरा भी आयोग को दिया है। जिसमें उनके पास 20,000 रुपए कैश दिखाए गए है। इन आंकड़ों को देखकर लगता है हमारे पीएम गरीब है। हालांकि उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने अमीरी के मामले में प्रधानमंत्री को काफी पीछे छोड़ रखा है।

पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक मनमोहन से ज्यादा अमीर उनके मंत्री है। बेवसाइट पर प्रधानमंत्री समेत उनके मंत्रियों की संपत्ति की सूची उपलब्‍ध है। इस बेवसाइट के मुताबिक मनमोहन की संपत्ति तो उतनी ही है लेकिन उस संपत्ति का मूल्य बढ़ गया है। जबकि दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्‍बल और उनकी पत्‍नी के पास 45.33 करोड़ की संपत्ति है। इसे देखने से साफ हो जाता है कि मनमोहन सिंह से ज्यादा उनके मंत्री अमीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+