डीएसपी हत्याकांड: आज राजा भैया से सीबीआई करेंगी पूछताछ
नयी दिल्ली। कुंडा के डीएसपी जियाउल हक समेत तीन लोगों की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से पूछताछ करेंगी। शहीद डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया पर आफने पति की हत्या का आरोप लगाया था। परवीन आजाद के आरोप के बाद राजा भैया ने अपना मंत्रीपद छोड़ दिया था।
जिसके बाद से ही उनपर शिंकजा कसने लगा था। सीबीआई की टीम राजा भैया के दो करीबियों समेत उनके ड्राइवर से पहले ही पूछताछ कर चुकी है और अब माना जा रहा है कि आज सीबीआई एक प्रधान और एक पुलिस अधिकारी की हत्या के सिलसिले में बाहुबली नेता राजा भैया से पूछताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि कुंडा के पूर्व डीएसपी जिआ-उल-हक की पत्नी परवीन आजाद ने एफआईआर में अपने पति की हत्या का मुख्य आरोपी राजा भैया को बनाया हैं। इन्हीं आरोपों के बिना पर आज सीबीआई उनसे आज पूछताछ करेंगी। सीबीआई ने इस ममाले में राजा भैया को पहले ही समन भेज चुकी है। सीबीआई ने पिछले महीने तत्कालीन राज्य मंत्री राजा भैया के सुरक्षा गार्ड भुल्ले पाल को गिरफ्तार किया था।
यादव की मौत से नाराज भीड़ का नेतृत्व कथित तौर पर भुल्ले ने ही किया था। राजा भैया ने पाल के साथ किसी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। सीबीआई ने उनके करीबी माने जाने वाले राजीव सिंह और गुड्डू सिंह को भी हिरासत में लिया है। इन सब गिरफ्तारियों के बाद राजा भैया की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। पहले ही अपना पद गंवा चुके राजा भैया अब सीबीआई के झमेले में फंसते जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications