मनमोहन ने ठुकराया शरीफ का न्योता, शपथ ग्रहण समारोह ने नहीं होंगे शामिल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। खबर आ रही है कि मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ का न्योता ठुकरा दिया है। मालूम हो कि नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा था कि अगर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
एक भारतीय चैनल से बातचीत के दौरान नवाज शरीफ ने कहा था कि हमें 1999 से अपनी यात्रा शुरु करनी होगी। शरीफ ने साफ शब्दों में कहा कि भारत उन्हें आमंत्रित करे या ना करे मगर वो भारत जरुर जायेंगे। शरीफ के इस बयान के बाद ही मनमोहन सिंह ने उन्हें चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बधाई दी और उन्हें भारत आने का न्योता दे दिया।

मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के प्रति आपकी सार्वजनिक प्रतिबद्धता का भारतीय जनता स्वागत करती है। यह रिश्ता शांति, सहयोग और मित्रता का है। मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं आपके और आपकी सरकार के साथ कार्य करने की इच्छा रखता हूं। वहीं भाजपा के नेता बलबीर पुंज ने कहा था कि प्रधानमंत्री को इंतजार करना चाहिए।
उसके तुरंत बाद नवाज शरीफ ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि मनमोहन सिंह उनके शपथ ग्रहण समारोह में आयें। अभी इस बात की चर्चा हो रही थी कि मनमोहन सिंह वहां जायेंगे या नहीं, इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यलय से ये खबर आ गई कि मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ का न्योता ठुकरा दिया है और वो पाकिस्तान नहीं जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications