पाकिस्तान के सिंध में पीपीपी की सरकार बनने के आसार

सिंध प्रांत के पीपीपी नेतृत्व की बैठक मंगलवार को कराची में होने की संभावना है जिसमें आपसी परामर्श से सदन का नेता, एसेम्बली अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए पार्टी के सक्षम नेताओं का चयन किया जाना है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीपीपी प्रभावी सरकार के गठन के लिए निर्दलीय विधायकों या समान विचारधारा वाली छोटी पार्टियों स समर्थन ले सकती है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पार्टी पीपीपी ने सिंध प्रांत में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि अन्य प्रांतों में इस पार्टी के परिणाम निराशाजनक रहे। नेशनल एसेम्बली में यह सत्तारूढ़ पार्टी तीसरे स्थान पर चली गई है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में नेशनल और प्रांतीय एसेम्बली के चुनाव एक साथ गत शनिवार को कराया गया था। तालिबान आतंकवादियों की धमकी के बावजूद 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications