कपिल सिब्बल ने संभाला कानून मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार

कार्यभार संभालने के बाद सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।
ऐसे में जबकि अगले एक साल में आम चुनाव होना है, मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बेहतर तरीके से करूंगा। कानून एवं न्याय मंत्री का पद अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था।
उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिपोर्ट में हस्तक्षेप को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
वहीं रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की जगह अभी तय नहीं हो सकी है और ये भी तय नहीं किया गया है कि अश्विनी कुमार के पास कोई विभाग रहेगा या नहीं।
वैसे विपक्ष कोयला घोटाले के मामले में लगातार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके लिये रविवार को भाजपा के युवा विंग ने मनमोहन सिंह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications