सपा और बसपा जातिवाद का नंगा खेल खेल रही है: भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने रविवार को कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल के दौरान पांच वर्षो में ब्राह्मणों के लिए क्या किया, वह जनता को बताए। उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में भी ब्राह्मणों के एक विशेष कुनबे को ही फायदा पहुंचाया गया। सतीश मिश्र एंड कंपनी के अतिरिक्त ब्राह्मण समुदाय के कितने लोगों का कल्याण हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है।
बसपा की तरह ही सपा के राज में भी ब्राह्मणों पर खुलेआम अत्याचार हो रहा है। पिछले दिनों इटावा में ब्राह्मण परिवार पर जिस तरह से अत्याचार किए गए, वे पीड़ा देने वाले हैं। पाठक ने कहा कि सपा और बसपा मिलकर सूबे में जातिवाद का नंगा खेल खेल रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियां अपने मंसूबे में कभी कामयाब नही होंगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा जहां राजधानी लखनऊ में परशुराम जयंती के बहाने ब्राह्मणों को लामबंद करने की कोशिश कर रही है, वहीं बसपा सूबे के महाराजगंज में ब्राह्मण-भाईचारा सम्मेलन का आयोजन कर उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications