चीन में कोयले की खान में विस्फोट, 28 मरे
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में शनिवार को एक कोयले की खान में विस्फोट के कारण अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चीन के प्रांतीय कार्य सुरक्षा ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि लूझोऊ शहर के ताओजीग कोयले की खान में जमीन के भीतर 108 मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी अपराह्न 2.0 बजे खान में गैस विस्फोट हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार की देर रात तक बचावकर्मियों ने 81 मजदूरों को बचा लिया था, तथा 27 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। बचा लिए गए मजदूरों में से एक मजदूर की मौत रविवार को हुई।
बचाव के प्रयास शनिवार की मध्यरात्रि के लगभग रुक गया। अधिकारियों ने सम्पूर्ण जांच तथा व्यापक मरम्मत कार्य के लिए इलाके के सभी कोयले की खानों में खनन कार्यो पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications