नवरत्न ही नहीं माया के कई मंत्री जाएंगे जेल: अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्ववर्ती मायावती सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए कहा है कि मायावती सरकार के नौ ही नहीं और भी मंत्री जेल जा सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि मायावती के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ अभी जांच चल रही है, जैसे ही जांच पूरी हो जाएंगी कानून के तहत उनपर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद अखिलेश ने विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए माया के मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि घोटाले में सिर्फ नौ मंत्री ही शामिल नहीं हैं, इसमें लम्बी लिस्ट हैं। भ्रष्ट मंत्रियों में कुछ तो जेल जा चुके है और कुछ का जाना अभी बाकी है। अखिलेश ने साफ किया कि गड़बड़ी करने और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यूपी के युवा मंत्री इन दिनों पूर्ववर्ती मायावती सरकार में घोटालों में लिप्ट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए है। मायावती के सबसे करीबी नसीमुद्दीन सिद्दकी पर पहले से ही आय से अधिक सम्पत्ति का मामला चल रहा है। ऐसे मंत्रियों की लिस्ट काफी लंबी है। इतना ही नहीं खुद मायावती के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जाहिर करते हुए अखिलेश ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में बिजली की समस्या को सुधारा जाएगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। यूपी सरकार ने रिलाइंस ग्रुप से भी बात की है। वहीं गेहूं के समर्थ मूल्य पर अखिलेश ने कहा कि किसानों के साथ कभी गलत नहीं होगा। सरकार गेहूं का उचित समर्थन मूल्य जल्द ही तय कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+