कर्नाटक कांग्रेस में CM पद के लिये शुरू हुई कैट-फाइट
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आज दोपहर तक आ जायेंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और उसके रुझान 9 बजे से आने शुरू हो जायेंगे। लेकिन खास बात यह है कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी अभी से शुरू हो गई है। यहां पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में अभी से जीत की खुशी दिखाई दे रही है, क्योंकि लगभग सभी एक्जिट पोल्स के अनुसार पार्टी को 120 सीटों के करीब मिलेंगी, यानी पूर्ण बहुमत।
पूर्ण बहुमत के साथ सरकार की उम्मीद जता रही कांग्रेस के तीन बड़े नेता सीएम पद के लिये दावे पेश कर चुके हैं। इनमें सबसे पहला नाम है सिद्धारमैया का जो मैसूर के दिग्गज नेता हैं। सिद्धारमैया की पार्टी में चलती भी खूब है। जब भी कोई बड़ा निर्णय होता है, तो इन्हें उसमें जरूर शामिल किया जाता है। दूसरा नाम है एम एम मल्लिकार्जुन का, जो कांग्रेस से सांसद हैं।
तीसरा नाम आता है डा. जी परमेश्वर का, जो कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। इन्होंने कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वो भी ऐसे दौर में जब कांग्रेस की प्रदेश में वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं। खैर इन तीनों में मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो 10 जनपथ में तय होगा, लेकिन हां अभी और भी नाम हैं, जो इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications