कांग्रेस ने फतह किया 14वां राज्‍य, अगला पड़ाव एमपी

karnataka assembly election
बैंगलोर। कर्नाटक की कुर्सी पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को सत्‍ता से बेदखल कर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। सीधे शब्‍दों में कहें तो कर्नाटक में कमल मुरझा गया और पंजा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिल गया है। परिणाम आने में थोड़ा सा वक्‍त ही रह गया है मगर तस्‍वीर साफ हो चुका है कि कर्नाटक में कांग्रेस की हर सरकार बनेगी। इन सबके अलावा ध्‍यान योग्‍य बात ये है कि इस जीत के साथ कर्नाटक, कांग्रेस शासित 14वां राज्य बन गया है।

तो आईए उन सभी राज्‍यों के बारे में जान लेते हैं जिनमें कांग्रेस का शासन है। नीचे उन राज्‍यों और उनके मुख्‍यमंत्रियों का नाम लिखा गया है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री का नाम इसलिये नहीं लिखा गया है क्‍योंकि कांग्रेस ने अभी घोषित नहीं किया है कि मुख्‍यमंत्री कौन होगा। हालांकि पार्टी सूत्रों ने ये खबर दी है कि विधायकों के बीच से ही किसी एक को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी सौंपी जायेगी।

कांग्रेस शासित राज्य और मुख्‍यमंत्री के नाम

1- आंध्र प्रदेश (एन किरण कुमार रेड्डी)

2- अरुणाचल प्रदेश (नबम तुकी)

3- असम (तरुण गोगोई)

4- दिल्ली (शीला दीक्षित)

5- हरियाणा (भूपिंदर सिंह हुड्डा)

6- हिमाचल प्रदेश (वीरभद्र सिंह)

7- केरल (ओमन चांडी)

8- महाराष्ट्र (पृथ्वीराज चव्हाण)

9- मणिपुर (ओकराम इबोबी सिंह)

10- मेघालय (मुकुल संगमा)

11- मिजोरम (पु ललथनावला)

12- राजस्थान (अशोक गहलोत)

13- उत्तराखंड (विजय बहुगुणा)

14- कर्नाटक (मुख्‍यमंत्री का नाम अभी घोषित नहीं)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+