बीजेपी की हालत पस्त, जेठमलानी ने सुनाई खरी-खरी

पार्टी पर आरोप लगाते हुए राम जेटमलानी ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नरम पड़ गई है। राम जेटमलानी की इस करतूत के बाद अब पार्टी उनके निष्कासन पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि आज पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके भविष्य का फैसला किया जा सकता है।
हालांकि, कुछ नेता उन्हें खुली छूट देने के पक्ष में नहीं है। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनकी बातों पर संज्ञान लिया गया है। पार्टी आगे की कार्रवाई तय करेगी। गौरतलब है कि निलंबित सदस्य संसदीय दल की बैठक में नहीं आ सकते।
जेटमलानी ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भी इस आशय का पत्र लिखा है। जिसके बाद से बीजेपी के कई नेता गुस्से में है। रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन जैसे कई सदस्य उनके खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। हालांकि, कुछ नेताओं का मानना है कि इससे जेठमलानी को छूट मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications