कर्नाटक कांग्रेस ने दिया 'मनमोहन गांधी' को धन्यवाद

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कर्नाटक की जनता को, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को, राहुल गांधी को, मैडम सोनिया गांधी को, सर मनमोहन गांधी को और सभी देशवासियों को जिन्होंने कांग्रेस पर भरोसा किया।" भले ही यह सिद्धारमैया के लिए एक छोटी सी त्रुटि थी, लेकिन दक्षिण के मीडिया ने इसे उछाल दिया।
इसी दौरान जब मुख्यमंत्री पद की बात आयी तो सिद्धारमैया ने कहा कि यह 10 जनपथ में तय होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र में कांग्रेस के सुशासन की वजह से मिली है। कर्नाटक के लोग स्थाई सरकार चाहते थे, और वो उन्हें कांग्रेस देगी। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि राहुल गांधी ने यहा यूथ को आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की। मोदी पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी अभी अपने गुजरात तक ही सीमित रहें, यहां उनका जादू नहीं चलने वाला।












Click it and Unblock the Notifications