कर्नाटक में मुख्‍यमंत्री पद के चार नहीं पांच दावेदार

बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस ने 121 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के तुरंत बाद एक नई बहस शुरू हो गई है, कि राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की डोर किसके हाथ में दी जाये। वैसे इस समय एक नहीं बल्कि पांच-पांच नाम इस पद के लिये चल रहे हैं। आइये हम उन पांच नामों पर चर्चा करते हैं-

1. डा. जी परमेश्‍वरा

डा. परमेश्‍वरा कांग्रेस के पार्टी अध्‍यक्ष हैं और इन्‍होंने पिछले पांच सालों में पार्टी को बतौर संगठन काफी मजबूत किया। इन्‍होंने पार्टी को एक नई दिशा दी और खास कर युवाओं को जोड़ा। इनके नेतृत्‍व में पार्टी ने कई जगहों पर भाजपा प्रत्‍याशियों को मात दी है।

congress leaders

2. मल्लिकार्जुन खार्गे

मल्लिकार्जुन खार्गे सांसद हैं और इस समय केंद्र में श्रम मंत्रालय संभाल रहे हैं। इनकी राज्‍य कांग्रेस में बहुत चलती है। साथ ही सोनिया गांधी के भी खास माने जाते हैं।

3. वीरप्‍पा मोइली

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्‍पा मोइली का नाम सीएम पद के लिये चर्चा में है। चूंकि मोइली का चेहरा उत्‍तर भारत तक लोग जानते हैं और ये राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता हैं, लिहाजा इनके सीएम बनने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में फायदा हो सकता है।

4. सिद्धारमैया
पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर सीएम पद के लिये लाइन में हैं। यह बात उन्‍होंने खुद कही, जब चुनाव जीतने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए।

5. शामनूर शिवशंकरप्‍पा

शामनूर शिवशंकरप्‍पा का नाम इस पद के लिये इसलिये लिया जा रहा है, क्‍योंकि यह वो व्‍यक्ति हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस को लिंगायत वोट मिला है। वही वोट जिस पर बीएस येदियुरप्‍पा घमंड करते थे।

कर्नाटक की 224 सीटों वाली विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना के शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रुझान भी आने लगेंगे। हम आपके लिये लाये हैं, ताज़ा रुझान और परिणाम लाइव सीधे बैंगलोर से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+