कांग्रेस प्रवक्ता टीम में फेरबदल, राशिद अल्वी प्रवक्ता पद से आउट

rashid alvi
नयी दिल्ली। चारों तरह घोटालों पर लोगों की आलोचना झेल रही यूपीए सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया और विपक्ष के तीखे सवालों का जबाव देने कि लिए कांग्रेस ने अपनी नयी प्रवक्ता टीम तैयार कर ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज 8 प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा की जिसमें 3 पुराने और 5 नये चेहरे शामिल किए गए है।

कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी को नयी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें प्रवक्ता टीम से आउट कर दिया गया है। वहीं विपक्ष और मीडिया के सवालों का जबाव देने के लिए तैयार की कई नई प्रवक्ता टीम में राज बब्बर, शकील अहमद, मोहन प्रकाश, मीम अफजल और भक्तचरण दास को जगह मिली है। जबकि रेणुका चौधरी, संदीप दीक्षित तथा पीसी चाको प्रवक्ता पद पर बरकरार रखे गए हैं।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। राज बब्बर फिरोजाबाद से लोकसभा सदस्य हैं जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री दास ओडिशा से सांसद हैं। मीम अफजल पूर्व सांसद हैं जो तुर्कमेनिस्तान में भारत के राजदूत रह चुके हैं। गौरतलब है कि इस टीम में राशिद अल्वी ऐसे चेहरे है जिन्हें दुबारा जहग नहीं मिली है। इससे पहले जयपुर में हुए चिंतन शिविर में कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने भी अल्वी की तारिफ की थी बावजूद इसके उन्हें कांग्रेस प्रवक्ताओं की नयी टीम में शामिल नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+