IAS बनना है तो फेसबुकियाना छोड़ दो
सिविल सर्विसेज की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली केरल की हरिथा ने दो दिन पहले ही अपना अकाउंट फेसबुक पर खोला था तो वहीं तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाने वाली जोधपुर की स्तुति का फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं है। देश की प्रतिष्ठित अखबार हिन्दुस्तान द्वारा सिविल सर्विस की परीक्षा में सफल होने वाले पहले 100 उम्मीदवारों पर कराए गए एक सर्वे में पता चला कि आईएएस की परीक्षा में 85% सफल उम्मीदवारों के कोई फेसबुक अकाउंट नहीं है।
भारत दुनिया के टॉप-5 यूजर देशों में तीसरे स्थान पर आता है। भारत में तकरीबन 6,39,08,340 लोग फेसबुक पर एक्टिव है। इसमें तीन करोड़ 47 लाख से ज्यादा लोग ऐसे है जिनकी उम्र 18 से 24 साल के बीच है। भारत में फेसबुक की पहुंच अभी 5045 प्रतिशत है। देश में हर 20 व्यक्ति में से एक व्यक्ति फेसबुक से जुड़ा हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक हर 3 इंटरनेट यूर्जस में से 2 किसी ना किसी सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। भारत में फेस बुक से जुड़े लोग अपने पूरे दिन का तकरीबन 3 घंटा सोशल नेट वर्किंग साइट पर खर्च करते है।
इस लेख के आंकड़े हिन्दुसतान अखबार के सौजन्य से हैं।













Click it and Unblock the Notifications