आईसीयू में है केंद्र की चोर सरकार, कभी भी हो सकते हैं चुनाव: वरुण

Varun Gandhi
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और पार्टी के फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी का कहना है कि केंद्र की यूपीए सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है और अब सरकार आईसीयू में आ गई है। वरुण गांधी ने कहा कि सरकार की खराब हालत देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कभी भी लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा, इस बार वोट की नहीं देश के सम्मान व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी।

केंद्र सरकार के अलावा वरुण गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी कुछ परिवारों की निजी संपत्ति है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शनिवार को दीनदयाल स्मृतिका पर संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित धरने में मुख्य वक्ता के रूप में वरुण गांधी ने संप्रग सरकार के नौ साल के कार्यकाल की बखिया उधेड़ी।

उन्होंने कहा कि पहली बार जनादेश से नहीं बल्कि वामपंथियों के आशीर्वाद से सरकार बनी थी। पहले पांच वर्ष में सरकार ने सिर्फ कर्ज माफ किए जिसके नाम पर गरीबों को लूटा गया। 18 फीसद के कर्ज माफ हुए, शेष छले गए। दूसरे कार्यकाल में संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार का इतिहास बनाया। सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। वरुण ने कहा कि सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था बदलनी होगी। मायावती आएंगी तो ब्राह्मणों पर लाखों मुकदमे करेंगी। सपा आएगी तो उन्हें हटाकर अन्य पर लगाएगी। गोरखपुर ब्लास्ट के आरोपियों के मामले वापस लेने को वरुण गांधी ने बेहद शर्मनाक बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+