पीएम पद के लिये मुलायम की प्‍यास बढ़ी

Mulayam wants to grasp power at Centre
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में राज कर रही समाजवदी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की प्‍यास अब प्रधानमंत्री पद के लिये बढ़ने लगी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में वो मौके को गवांना नहीं चाहते, इसलिये पार्टी के पदाधिकारियों से उन्‍होंने साफ कह दिया है कि मुझे दिल्‍ली चाहिये। जाहिर है दिल्‍ली का रास्‍ता सिर्फ यूपी से होकर नहीं जाता, इसलिये मुलायम ने कई अन्‍य राज्‍यों से भी सपा के प्रत्‍याशी खड़े करने का मन बना लिया है।

शनिवार को पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने पदाधिकारियों से कहा कि पिछड़ों के उत्‍थान के लिये ज्‍यादा से ज्‍यादा काम करें, वही दिल्‍ली तक का रास्‍ता बनायेंगे। दिल्‍ली में अपनी पावर को बढ़ाना है तो अन्‍य राज्‍यों में जाकर पिछड़ों के उत्‍थान के लिये काम करें। मुलायम ने इस दौरान बेटे अखिलेश यादव की बढ़ाई करते हुए कहा कि यूपी सरकार अन्‍य राज्‍यों के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर काम कर रही है। इस मौके पर मुलायम ने फिलहाल उन राज्‍यों के नामों का खुलासा नहीं किया, जहां से वो अपने प्रत्‍याशी उतारने वाले हैं।

वैसे अगर सपा के अंदर की स्थिति देखें तो अखिलेश यादव से सीधे जुड़ाव रखने वाले संजय लाठर, सुनील कुमार सिंह, राजपाल कश्‍यप और आनंद भदौरिया समेत कई नेता इस समय यूपी से बाहर अलग-अलग राज्‍यों का दौरा कर रहे हैं, ताकि वहां पर सही प्रत्‍याशी का चुनाव किया जा सके। यह वो ब्रिगेउ है जिसने उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा को भारी बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+