जेल में सरबजीत पर हमले के पीछे ISI का हाथ: पूर्व जासूस

sarabjit
कोलकाता। पाकिस्तान की जेल में कुछ समय बिताने वाले एक पूर्व भारतीय जासूस का मानना है कि सरबजीत की मौत पाकिस्तानी खुफिया ऐंजेसी आईएसआई के द्वारा बनाई गई साजिश के तहत हुई। कराची की जेल में साल 1986-87 के बीच पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ कुछ समय बिताने वाले महबूब इलाही ने कहा, 'मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सरबजीत पर हमला पहले से सोची-समझी गई साजिश के तहत की गई थी।

पूर्व जासूस ने इस बात से भी इंकार ना करते हुए कहा कि सरबजीत की हत्या के पीछे पाकिस्तानी जेल के अधिकारियों और खूफिया ऐंजेसी आईएसआई का हाथ है। उसने कहा कि भले ही सरबजीत पर हमला जेल के दूसरे कैदियों ने किया हो, लेकिन उन्हें सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हमले के पीछे आईएसआई का हाथ है। इलाही ने दावा किया कि वर्ष 1977 में जेल और आईएसआई अधिकारियों ने उन्हें इस बात की पूरी छूट दी थी कि एक पाकिस्तानी नेता की हत्या कर दी जाए जो उस समय लाहौर जेल में थे।

इलाही ने दावा किया कि पाकिस्तान के जेल में भारतीय कैदियों पर हमला किया जाना असंभव है। उसने बताया कि वो खुद भी पाकिस्तानी जेल में 20 साल रह चुका हूं। पाकिस्तान में भारत और बंग्लादेश के कैदियों को अलग सेल में रखा जाता है, ऐसे में उनपर हमला करने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+